महनसर में संतोष संजय कस्वा 63 मतों से जीतीं, कांता कंवर निर्विरोध उपसरपंच चुनी गईं
सभी 13 निर्वाचित पंचों ने सर्वसम्मति से किया चयन, डीजे की धुन पर निकला विजय जुलूस; सम्मान समारोह में उमड़े ग्रामीण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : ग्राम पंचायत महनसर में पंचायत राज चुनाव के बाद जीत का जश्न उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सरपंच पद पर संतोष संजय कस्वा ने 63 मतों से जीत दर्ज की। वहीं उपसरपंच पद पर कांता कंवर नरेंद्र सिंह राठौड़ को सभी 13 निर्वाचित पंचों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया। उपसरपंच पद के लिए मतदान की नौबत नहीं आई। पांच निर्विरोध और आठ निर्वाचित पंचों ने एकमत होकर उनके नाम पर सहमति जताई।
डीजे की धुन पर निकला विजय जुलूस
उपसरपंच के निर्विरोध चयन के बाद सरपंच प्रतिनिधि संजय कस्वा, नवनिर्वाचित उपसरपंच नरेंद्र सिंह, सभी पंचों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विजय जुलूस निकाला गया। इसमें युद्धवीर शेखावत, यशवर्धन सिंह, भंवरलाल सर्वा, तुलसीराम सर्वा, विष्णु महर्षि, महेंद्र सिंह मास्टर, पवन मस्करा सहित सैकड़ों ग्रामीण और समर्थक शामिल हुए।
डीजे की धुन पर नाचते-गाते समर्थक निर्वाचन स्थल से रवाना होकर तबेला गेस्ट हाउस और मुख्य बाजार होते हुए नवनिर्वाचित सरपंच संतोष देवी के निवास स्थान पहुंचे। पूरे रास्ते समर्थकों में जीत का उत्साह नजर आया।

युद्धवीर शेखावत का विशेष सम्मान
सरपंच संतोष संजय कस्वा के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संजय कस्वा, उनके भाई राजवीर और महेंद्र तथा पिता गौरीशंकर की ओर से युद्धवीर शेखावत को फूलों और सोने की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं जाट समुदाय की ओर से भागीरथ सोऊ ने युद्धवीर शेखावत, नवनिर्वाचित उपसरपंच नरेंद्र सिंह और युवा नेता यशवर्धन सिंह का सम्मान कर उन्हें बधाई दी।
गांव के विकास में मिलकर सहयोग का संकल्प
समारोह में ग्रामीणों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच व उपसरपंच को शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्राम पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में आपसी सहयोग व एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल सर्वा ने किया। आयोजन के दौरान महनसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546113
