[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-नीमकाथाना : कलेक्टर बोलीं-निशुल्क फूड पैकेट वितरण योजना पर लगातार निगरानी रखें अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नीमकाथानासीकर

सीकर-नीमकाथाना : कलेक्टर बोलीं-निशुल्क फूड पैकेट वितरण योजना पर लगातार निगरानी रखें अधिकारी

कलेक्टर बोलीं-निशुल्क फूड पैकेट वितरण योजना पर लगातार निगरानी रखें अधिकारी

सीकर-नीमकाथाना : अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना के तहत वितरित किए जाने वाले राशन किट सामग्री का बुधवार को कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने निरीक्षण किया। शहर की उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की।कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानदारों ने फूड पैकेट वितरण व दुकान में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

फूड पैकेट व राशन किट की सामग्री का वजन करवाकर जांच की। अधिकारियों को भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना पर निगरानी के लिए सभी उपखंड, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कमेटियों को निरीक्षण करने व निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी गई है। सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वितरित किए जाने वाले राशन किट की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, एसडीएम राजवीर यादव सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, रसद विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

सर्वर डाउन होने से वितरण में परेशानी : अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट वितरण स्कीम में सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने बताया कि सर्वर डाउन होने से योजना के तहत फूड पैकेट वितरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को किट वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। दुकानों की पोस मशीनों का सर्वर डाउन चल रहा है। इससे पूरे दिन में इक्का-दुक्का उपभोक्ता ही राशन ले पा रहा है। परेशानी को लेकर अधिकारियों को भी बताया गया है। ।

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन लेने लगी भीड़ : पंस सभागार में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मोबाइल फोन लेने के लिए महिलाओं व छात्राओं की भीड़ रही, लेकिन सर्वर डाउन होने से महिलाओं को खासी परेशानी आई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet