जयपुर : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कार्यकारिणी घोषित, 10 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव समेत इनकी हुई नियुक्ति
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 84 सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं।
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी रोशन रायकवार और प्रतिभा खोज और संवाद के टैलेंट हंट कार्यक्रम संयोजक सचिन नायक के अप्रूवल के बाद तत्काल प्रभाव से यह नियुक्तियां की हैं।
10 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 84 सचिव और 28 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 84 सचिव नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 28 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969929


