[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:6 साल से फरार चल रहा था आरोपी, अपने गांव आया तो दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:6 साल से फरार चल रहा था आरोपी, अपने गांव आया तो दबिश देकर पकड़ा

शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:6 साल से फरार चल रहा था आरोपी, अपने गांव आया तो दबिश देकर पकड़ा

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले 6 साल से फरार चल रहा था।

थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस की नजरों से बच रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर एसपी श्याम सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे पुहानियां निवासी प्रदीप पुत्र गोपीचंद यादव अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर सिंघाना पुलिस की टीम ने उसके गांव में दबिश देकर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान टीम में थानाधिकारी भजना राम, कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, मोहनलाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet