झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा में विवाहिता की मौत का मामला:समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन, भाई ने पति और सास पर लगाया था आरोप
चिड़ावा में विवाहिता की मौत का मामला:समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन, भाई ने पति और सास पर लगाया था आरोप
झुंझुनूं-चिड़ावा : सोमवार को चिड़ावा के रेलवे स्टेशन पर रेलवे फाटक के पास वार्ड नंबर 8 में किराए के मकान में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को शहर के राजकीय अस्पताल में परिजनों की मांग पर उनकी मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान डीएसपी शिवरतन गोदारा, एसआई कैलाशचंद्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। अगर कोई दोषी है तो उसे सजा मिलेगी।
भड़ौंदा कलां हाल वार्ड आठ निवासी विकास कुमार की पत्नी सुमन का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से झुलता मिला था। इस संबंध में मृतका के भाई राजगढ निवासी नरेश कुमार ने सुमन के पति विकास और सास दिलकौर के खिलाफ हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040865


