झुंझुनूं : मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी:सुबह पड़ोसी ने लॉक टूटे देखे तो दी सूचना, स्मार्ट फोन-कैश गायब
मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी:सुबह पड़ोसी ने लॉक टूटे देखे तो दी सूचना, स्मार्ट फोन-कैश गायब
झुंझुनूं : झुंझुनूं के राणी सती मंदिर के पास चोरों ने एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फोन व नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार सोमवार देर रात दुकान को बंद कर घर गया था। पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाला सुबह जब दुकान आया तो घटना का पता चला।
इसके बाद पड़ोसी ने दुकान मालिक को चोरी की सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। मोबाइल, एसेसरीज व गल्ले में रखे नगदी गायब थी।
इधर चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की।
पीड़ित पंकज सैनी ने बताया कि उसकी राणी सती मंदिर के पास मोबाइल की दुकान है। सोमवार को दुकान को बंद कर घर गया था। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले दुकानदार ने चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था।
दुकान में रखे मोबाइल फोन, लीड, ब्लू टूथ सहित 7 से 8 रुपए नगदी व अन्य सामान गायब था। लगभग 70 हजार के करीब के सामान की चोरी हुई है।
दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले राणी सती के पास एक दुकान के ताले टूटे थे। चोरों ने नगदी सहित कई सामान पार कर दिया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040650


