[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीगंगानगर : बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तान से आया ड्रोन, 12 करोड़ की हेराइन पकड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यश्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर : बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तान से आया ड्रोन, 12 करोड़ की हेराइन पकड़ी

जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को देखा तो तुरंत उस पर फायरिंग कर नीचे गिरा दिया। जांच करने पर 3 पैकेट संदिग्ध हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।

श्रीगंगानगर : पाकिस्तान की ओर से लगातार राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। ताजा मामला बुधवार का है। जब गंगानगर से लगी सीमा पर पाकिस्तान ने ड्रोन से 3 पैकेट हेरोइन भेजी। लेकिन बीएसएफ की सजगता से पकड़ी गई। बीएसएफ ने अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और हेराइन जब्त की है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि गंगानगर में बुधवार देर रात रायसिंहनगर सेक्टर में जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इस पर जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को देखा तो तुरंत उस पर फायरिंग कर नीचे गिरा दिया। जांच करने पर 3 पैकेट संदिग्ध हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद हेरोइन को नष्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को सुपूर्द किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की ओर से इस प्रकार की कोशिश की जा चुकी हैं। लेकिन सीमा पर तैनात जवानों की सजगता के कारण हर बार उनकी कोशिश नाकाम हो जाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22