झुंझुनूं-पिलानी : हथियारों के साथ फोटो वायरल की, दो गिरफ्तार:पूछताछ में बोले – खौफ फैलाना चाहते थे, हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी फरार
हथियारों के साथ फोटो वायरल की, दो गिरफ्तार:पूछताछ में बोले - खौफ फैलाना चाहते थे, हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी फरार
झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी पुलिस ने हथियारों के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पिलानी पुलिस को चूरू पुलिस से सूचना मिली थी कि 2 युवकों की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनकी लोकेशन झुंझुनू जिले के पिलानी व सूरजगढ़ क्षेत्र की आ रही है।

सूचना पर पिलानी पुलिस ने साइबर टीम को अलर्ट किया। इस दौरान सूचना मिली कि दोनों युवक भगीना में शराब ठेके पर काम करते हैं। दोनों युवकों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि खौफ फैलाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी।
युवकों ने बताया कि उन्होंने एक स्थानीय युवक से ही हथियार खरीदे थे। हालांकि हथियार सप्लाई करने वाला युवक पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बुंगी, पुलिस थाना सिद्धमुख जिला चूरू के रहने वाले नरेन्द्र सिंह पुत्र धीर सिंह (20) और अंकित पुत्र रामकरण (21) शामिल हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार रोलन तथा कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र व पंकज शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037763


