[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में बाबा स्वरूप नाथ के वार्षिक मेला:श्रद्धालुओं ने उतारे बच्चों के जडूले, भजन संध्या का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में बाबा स्वरूप नाथ के वार्षिक मेला:श्रद्धालुओं ने उतारे बच्चों के जडूले, भजन संध्या का हुआ आयोजन

सिंघाना में बाबा स्वरूप नाथ के वार्षिक मेला:श्रद्धालुओं ने उतारे बच्चों के जडूले, भजन संध्या का हुआ आयोजन

झुंझुनूं-सिंघाना : कस्बे के पहाड़ी स्थित ऐतिहासिक बाबा स्वरूप नाथ के वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बाबा के मंदिर में मत्था टेक खुशहाली की कामना की। बाबा स्वरूप नाथ विकास समिति की ओर से रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध लोक गायक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई।

आस-पास के गांव से आए भक्तों ने अपने बच्चों के जडूले उतरवाने के लिए बाबा के जयकारे लगाते हुए पहाड़ी पर चढ़ाई की।

पालिका चेयरमैन विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी स्थित बाबा स्वरूप नथ का मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से मेले व भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के आसपास के अलावा दूरदराज के लोग भी बाबा के मंदिर में आकर खुशहाली की कामना करते हैं।

मेला कमेटी की ओर से किए गए मेले के आयोजन में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की तथा मंदिर परिसर में लगे झूलों का आनंद भी उठाया। बाबा स्वरूप नाथ विकास समिति की ओर से बाबा के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मेले में हुकुमा की ढाणी, मुरादपुर, गुजरवास माकड़ों, खानपुर, इश्कपुरा, थली सहित आसपास के गांव के लोग बाबा के मंदिर में पहुंचकर मत्था टेक कर मनौती मांगी।

मेला कमेटी की ओर से मेले में आने वाले भक्तों के लिए पेयजल व प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान मेले में सूरजगढ़ के पूर्व विधायक श्रवण कुमार, बुहाना प्रधान हरीकृष्ण यादव, नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार भी पहुंचे तथा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान सिंघाना थानाधिकारी भजना राम मय पुलिस जाब्ते के व्यवस्था में सहयोग बनाने में लगे हुए थे। इस मौके पर कैलाश पांडे, सुनील झाझडिया, किशन लाल, प्यारेलाल, बाबूलाल, सुभाष, संजय, अजीत, विनोद, भवानी सहित अनेक युवाओं की टीम ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77