झुंझुनूं : झुंझुनूं में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़, तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार
झुंझुनूं में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़, तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार
झुंझुनूं : चूरू बाइपास पर सगीरा सर्किल के पास एक मकान में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मकान पर देर रात दबिश दी। मौके से तीन महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली। चूरू बाईपास पर सगीरा सर्किल के पास नासिर के मकान संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं।
डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चूरू बाइपास रोड़ पर स्थित ऑक्सफोर्ड अस्पताल के पीछे नासिर के मकान में देह व्यापार चल रहा है। मौके पर कई महिलाएं व युवक मौजूद हैं।
इस पर टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। मकान की जांच की तो वहां तीन महिलाएं व दो युवक अनैतिक गतिविधि में लिप्त मिले। जिन्हें पूछताछ के बाद पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में लांबा निवासी संदीप पुत्र बीरबल राम मेघवाल तथा पदेवा निवासी संदीप पुत्र बृजलाल है। इसके अलावा तीन महिला भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी कुछ दिन पहले इसी इलाके में डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ के नेतृत्व में एक होटल पर रेड कर महिला सहित कई युवकों को गिरफ्तार किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040482


