झुंझुनू : परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला दो दिवसीय झुंझुनू दौरे पर
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला दो दिवसीय झुंझुनू दौरे पर
झुंझुनू : परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला शनिवार और रविवार को दो दिवसीय झुंझुनू दौरे पर रहेंगे । बृजेंद्र सिंह ओला शनिवार को बगड़ से इस्लामपुर तक बनने वाली पांच किलोमीटर लम्बी सड़़क का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास समारोह शनिवार को सायं 4 बजे इस्लामपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का बगड़, इस्लामपुर, अशोकनगर, माखर सहित आसपास के ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनन्दन भी किया जायेगा। मंत्री ओला रविवार 9 जुलाई को अणगासर में शहीद दलीप कुमार थाकन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे ।
इस दौरान परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का आबूसर ग्राम पंचायत के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । इस अवसर पर झुंझुनू पंचायत समिति प्रधान पुष्पा चाहर समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी सुप्रिया कालेर, तहसीलदार महेन्द्र मूंड, महेन्द्र सिंह झाझडिया, सुमेर सिंह महला, अजमत अली, पार्षद प्रदीप सैनी, खलील बुड़ाना भी उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033624


