झुंझुनूं : विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को देना होगा जुर्माना
विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को देना होगा जुर्माना
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सतर्कता शाखा की और से 4 एवं 5 जुलाई को विभिन्न वृतों में मिल रही विद्युत चोरी की शिकायतों के लिए विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता जीएस मीना ने बताया कि झुंझुनूं वृत में 26 विद्युत चोरी पकड़ी गई जिसका 9.21 लाख रूपये राजस्व निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्युत चोरी के उपभोक्ताओं को राजस्व निर्धारण जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए है। यदि उपभोक्ताओं द्वारा राशि जमा नहीं करवाई जाती है, तो उक्त उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044575

