[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू-सूरजगढ़ : महावीर प्रसाद बुहाना एवं विकास सिंह सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनू-सूरजगढ़ : महावीर प्रसाद बुहाना एवं विकास सिंह सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार का जताया आभार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनू-सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बुहाना के महावीर प्रसाद को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष विकास सिंह को नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर महावीर प्रसाद को नियुक्त किया गया है जो पूर्व में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुहाना अध्यक्ष रह चुके हैं ओर सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पद पर विकास सिंह को नियुक्त किया है।

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होने पर खुशी जाहिर की गई है और राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार का सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया है।

Related Articles