[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का झुंझुनू शहर में शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का झुंझुनू शहर में शुभारंभ

बूथ की मजबूती ही विधानसभा में विजय का स्रोत है - कमल कांत शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में किया गया। शहर के बूथ संख्या 51,52, 53, 54, 37 व 44 में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के मुख्य अतिथ्य तथा बूथ अध्यक्ष महावीर सैनी ,विक्रम सैनी ,द्वारका प्रसाद सैनी, बिहारी लाल सैनी व कपिल सोनी की अगुवाई में घर घर जाकर बूथ निवासियों को पार्टी का दुपट्टा, टोपी, बेच पहनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष में केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की पुस्तक भेंट की गई। इन बूथों पर रहने वाले गणमान्य जनों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन बूथों पर रहने वाले केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके सुखद अनुभव को जाना।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, कमल चंद सैनी, सुनील सैनी, विजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी गौड, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, ललित जोशी, महेंद्र सोनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, हरी किशन शुक्ला, बूथ अध्यक्ष विक्रम सैनी, ज्योति प्रकाश शर्मा, विशाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, सुनील सैनी, सुरेंद्र सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, बिहारी लाल सैनी, कजोड़ मल सैनी, सुरेश कुमार स्वामी, प्रमोद स्वामी, महेंद्र सोनी मणि विहार, राधेश्याम सैनी, लालचंद गॉड, विनोद कुमार हिसारिया, महेंद्र सैनी, पंकज रोहिल्ला, महावीर शर्मा, योगेंद्र कुंडलवाल, सौरभ जोशी, मनोज यादव, सुनील मोरवाल, कपिल सोनी, लाला सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles