शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रेरणास्रोत थे महात्मा ज्योतिबा फुले : सैनी
शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रेरणास्रोत थे महात्मा ज्योतिबा फुले : सैनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पंखा सर्किल स्थित ज्योतिबा फुले छात्रावास के सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने और शिक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य सत्यनारायण सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार और दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। विद्यार्थियों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करनी चाहिए।
सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चानणमल सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य किया और अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। इस अवसर पर गोपीराम, ख्यालीराम, किशोर कुमार वाल्मीकि, अनिल कटारिया एवं मगन बालान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांवरमल सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579722


