[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह के खिलाफ 50 गांवों में जली जागरूकता की मशाल, बेटियों ने ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल विवाह के खिलाफ 50 गांवों में जली जागरूकता की मशाल, बेटियों ने ली शपथ

बाल विवाह के खिलाफ 50 गांवों में जली जागरूकता की मशाल, बेटियों ने ली शपथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की सात तहसीलों के करीब 50 गांवों में मोमबत्ती जुलूस, शपथ ग्रहण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालिकाओं और महिलाओं ने बाल विवाह का विरोध करते हुए इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।

संस्था की ओर से संचालित बच्चों की न्याय तक पहुंच (एटूजे) परियोजना के अंतर्गत संस्था निदेशक राकेश कौशिक के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

बेटियों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में संस्था की जिला समन्वयक रुकैया बानो ने बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। बालिकाओं एवं महिलाओं ने मोमबत्तियां जलाकर बाल विवाह का विरोध किया और इसकी रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

संस्था के खंड समन्वयक विनोद कुमार एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से चूरू, तारानगर, सरदारशहर, बीदासर, सुजानगढ़, राजगढ़ और रतनगढ़ तहसीलों के करीब 50 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बाल विवाह कानूनन अपराध, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

कार्यक्रमों के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है। इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर संस्था की पूनम प्रजापत, सुमन चौपड़ा, नदीम खान, छात्रावास अधीक्षिका सुशीला एवं विनोद घिंटाला सहित संस्था के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77