कांग्रेस की रेशमी बनीं सुजानगढ़ पंचायत समिति उप प्रधान:भाजपा की अंजू कंवर को हराया, 1 वोट से जीत दर्ज की
कांग्रेस की रेशमी बनीं सुजानगढ़ पंचायत समिति उप प्रधान:भाजपा की अंजू कंवर को हराया, 1 वोट से जीत दर्ज की
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेशमी ने बाजी मारी है। रेशमी को कुल 25 में से 13 वोट मिले। वहीं भाजपा की अंजू कंवर को 12 वोट ही मिल पाए। रेशमी ने एक वोट से जीत दर्ज की है। हालांकि पंचायत समिति परिणामों में कांग्रेस को 16 सीटें मिली थी।
उप प्रधान चुनाव में जीत के बावजूद कांग्रेस के 3 वोट क्रॉस हुए माने जा रहे हैं। सुजानगढ़ पंचायत में कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 7 और अन्य ने 2 सीटें हासिल की थी। रेशमी ने वार्ड 15 में 173 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, अंजू कंवर ने वार्ड 11 में 555 वोटों से जीती थी।
पंचायत चुनाव के परिणाम में कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 7 और अन्य ने दो सीटें जीती थी। शुक्रवार को प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ था। जिसमें 7 सीटों वाली भाजपा की प्रत्याशी ऊषा देवी 15 वोट लेकर प्रधान बनी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579688


