सादुलपुर, सिद्धमुख और चांदगोठी में कांग्रेस के उप प्रधान बनें:सिद्धमुख में निर्विरोध हुआ निर्वाचन, सादुलपुर में 7 और चांदगोठी में 5 वोट से जीत मिली
सादुलपुर, सिद्धमुख और चांदगोठी में कांग्रेस के उप प्रधान बनें:सिद्धमुख में निर्विरोध हुआ निर्वाचन, सादुलपुर में 7 और चांदगोठी में 5 वोट से जीत मिली
सादुलपुर : सादुलपुर, सिद्धमुख और चांदगोठी पंचायत समितियों में आज उपप्रधान पद के लिए चुनाव हुआ।तीनों ही पंचायत समितियां के उप प्रधान कांग्रेस के चुने गए।
सिधमुख में भूपेंद्र सिंह को निर्विरोध चुनाव जीते। वहीं सादुलपुर में कांग्रेस की कौशल्या ने 7 वोट से जीत हासिल की। कौशल्या को 12 और निर्दलीय पूनम को 5 वोट मिले। इसी प्रकार चांदगोठी मे कांग्रेस की मीनाक्षी स्वामी ने 5 वोट से जीत हासिल की। मीनाक्षी को 10 और भाजपा की कुशुम कंवर को 5 वोट मिले।
तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान
इससे पहले 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव में तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने प्रधान पद हासिल किया था। सादुलपुर पंचायत समिति में अशोक पुनिया, चांदगोठी में सुनीता देवी और सिद्धमुख में जयप्रकाश प्रधान चुने गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579676


