[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भानीपुरा पंचायत समिति में उलटफेर, क्रॉस वोटिंग हुई:भाजपा के बहुमत के बावजूद कांग्रेस के प्रभुनाथ उप प्रधान बने; एक वोट से जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भानीपुरा पंचायत समिति में उलटफेर, क्रॉस वोटिंग हुई:भाजपा के बहुमत के बावजूद कांग्रेस के प्रभुनाथ उप प्रधान बने; एक वोट से जीते

भानीपुरा पंचायत समिति में उलटफेर, क्रॉस वोटिंग हुई:भाजपा के बहुमत के बावजूद कांग्रेस के प्रभुनाथ उप प्रधान बने; एक वोट से जीते

भानीपुरा : भानीपुरा पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पंचायत समिति में बहुमत भाजपा के पास होने के बावजूद कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस के प्रभुनाथ ने भाजपा के दीपक शर्मा को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। प्रभुनाथ को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा के दीपक शर्मा को 8 वोट प्राप्त हुए।

क्रॉस वोटिंग हुई

चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात क्रॉस वोटिंग रही। पंचायत समिति में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 8 सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत था। प्रधान पद के चुनाव के दौरान भी क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उस चुनाव में भाजपा के भंवरलाल मेघवाल ने 9 वोट हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की थी। वहीं उप प्रधान के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा का एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने से परिणाम बदल गया। हालांकि किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

इस तरह भानीपुरा पंचायत समिति में प्रधान और उप प्रधान दोनों पद अलग-अलग पार्टियों के पास चले गए हैं। भाजपा के भंवरलाल मेघवाल प्रधान बने हैं, वहीं कांग्रेस के प्रभुनाथ उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77