तारानगर के प्रथम विधायक मनीराम मोठसरा की 29वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा सर्वसमाज
तारानगर के प्रथम विधायक मनीराम मोठसरा की 29वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा सर्वसमाज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : तारानगर के प्रथम विधायक एवं सामाजिक चेतना के अग्रदूत स्वर्गीय मनीराम मोठसरा की 29वीं पुण्यतिथि जाट विकास संस्थान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मोठसरा के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
स्मृति में 29 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मनीराम मोठसरा की स्मृति में 29 नवंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों और उसे सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर पृथ्वीराज बेनीवाल, हनुमान बेनीवाल, किस्तूरीचंद मोठसरा, हनुमान फोगावट, हीराराम मेघवाल, हरिराम प्रजापत, यूनुस पठान, कुलदीप ज्यानी, काशीराम मुहाल, नोरंग महला, कर्नल रामकुमार कस्वां, शीशपाल धिंधवाल, मानसिंह सहू, धर्मपाल खीचड़, प्रेमसिंह कुलड़िया, हनुमान सामोता, सीताराम तेतरवाल, ताराचंद कस्वां, हेतराम भाकर, महेंद्र सहारण, राजेंद्र गोदारा, रामनिवास नुइयां, अमित मुंडवाल, श्रवण गडाणा और रोहित भाकर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579722


