सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मीणा समाज की पहल, मृत्यु भोज और बाल विवाह रोकने का लिया निर्णय
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मीणा समाज की पहल, मृत्यु भोज और बाल विवाह रोकने का लिया निर्णय
सीकर : खंडेला के फतेहपुरा स्थित बाबा हनुमान दास आश्रम में शनिवार को राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा ने की। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, समाज के उत्थान और आपसी एकजुटता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
मृत्यु भोज और बाल विवाह रोकने पर जोर
बैठक में मृत्यु भोज और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, दांपत्य जीवन में बढ़ते पारिवारिक विवादों के समाधान तथा सामाजिक आयोजनों में डीजे और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बैठक में उपस्थित महिलाओं से भी सामाजिक कुरीतियों और उनके समाधान को लेकर चर्चा की।
समाज के उत्थान में हरसंभव सहयोग का भरोसा
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने कहा कि फतेहपुरा गांव में मीणा समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रत्येक सामाजिक कार्य में वे तन-मन से सहयोग करेंगे। बैठक के आयोजन और उपस्थित लोगों के लिए भोज प्रसादी की व्यवस्था करने पर संघ ने नेताजी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद मीणा फतेहपुरा एवं प्यारेलाल मीणा सलेदीपुरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक शिवलाल गुरारा, रामेश्वर लाल ढाबावाली, सेवानिवृत्त सीटीआई रामेश्वर लाल मीणा, सांवरमल थोई, गिरधारी लाल मीणा सलेदीपुरा, नयाबास सरपंच विक्रम मीणा, प्यारेलाल मीणा सलेदीपुरा, पूरणमल मीणा नयाबास, एडवोकेट राजेंद्र मीणा छाजना, रींगस अध्यक्ष हनुमान मीणा, रींगस नगरपालिका पार्षद राजेश मीणा, मंगलचंद मीणा खंडेला, जगदीश मीणा श्रीमाधोपुर, विनोद मीणा फतेहपुरा, अशोक मीणा ज्ञानपुरा और नरेंद्र मीणा अलोदा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579731


