[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से की भोपाल से लाइव बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से की भोपाल से लाइव बात

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से की भोपाल से लाइव बात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के शुभारंभ पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में झुंझुनूं शहर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंड्रेला रोड स्थित नगर मंडल उपाध्यक्ष पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला के निवास पर टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से लाइव भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से टीवी स्क्रीन के माध्यम से वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को सुनकर कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा व मार्गदर्शन प्राप्त किया। मोदी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के निर्माण के साथ देश का निर्माण भी करता है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है।

इस मौके पर नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, विकास पुरोहित, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, कैलाश कुमावत, सुनील मोरवाल, ममता शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, लीलाधर पुरोहित, लोकेश कुमार, ज्योति प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles