संविधान दिवस पर कार्मिकों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने करवाया संविधान की प्रस्तावना का वाचन, जिलेभर के राजकीय कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रम
झुंझुनूं : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलवाई।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने, संविधान में निहित मूल्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, झुंझुनूं उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं, संविधान दिवस के अवसर पर जिलेभर के राजकीय कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573798

