लाखों का आरओ प्लांट बना शोपीस, एक साल से शुद्ध पानी को तरस रहे ठाठवाड़ी के ग्रामीण
देखरेख और मरम्मत के अभाव में बंद पड़ी जल शोधन इकाई, बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं; विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम ठाठवाड़ी में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लाखों रुपए की लागत से लगाया गया आरओ फिल्टर प्लांट पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में प्लांट महज शोपीस बनकर रह गया है। गांव में शुद्ध पेयजल की सुविधा होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस प्लांट से गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होता था, लेकिन करीब एक साल पहले प्लांट खराब होने के बाद से पानी की आपूर्ति बंद है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक प्लांट की मरम्मत नहीं करवाई गई है।
लाखों खर्च करने के बाद भी सुविधा से वंचित ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर आरओ प्लांट स्थापित करती है, लेकिन नियमित देखरेख और समय पर मरम्मत नहीं होने से योजनाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पाता। ठाठवाड़ी में भी पिछले एक साल से यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
उच्चाधिकारियों से प्लांट शुरू करवाने की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से बंद पड़े आरओ फिल्टर प्लांट की जल्द मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही प्लांट के नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573817
