[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 27 नवंबर को हवाई हमले से बचाव का मॉक अभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 27 नवंबर को हवाई हमले से बचाव का मॉक अभ्यास

नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए होगा अभ्यास, सायरन बजने पर घबराएं नहीं; जिला कलेक्टर ने आमजन से की सहयोग की अपील

झुंझुनूं : आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार, 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर हवाई हमले से बचाव का मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ब्लैक आउट का भी अभ्यास होगा।

जिला कलेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के नियंत्रक डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अभ्यास के दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों और नागरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता को परखना है।

सायरन बजने पर घबराएं नहीं, प्रशासन के निर्देशों का करें पालन

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं। इसे नागरिक सुरक्षा अभ्यास के रूप में लें तथा ब्लैक आउट के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। अत्यावश्यक सेवाओं को ब्लैक आउट से छूट रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से मॉक अभ्यास को सफल बनाने और नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77