[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह के सान्निध्य में हुआ आयोजन, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोहराया लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति निष्ठा का संकल्प

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और संवैधानिक दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

सहायक कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. आरसी मीना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन संवैधानिक भावना के अनुरूप करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए संवैधानिक आदर्शों को दैनिक जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव श्वेता यादव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं अध्ययन प्रभारी प्रो. राजेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक कन्हैया लाल जांगिड़, उप कुलसचिव (अकादमिक) रामसिंह सरावग सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77