[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नए खंभे लगाकर भूला बिजली विभाग, सड़क किनारे पड़े टूटे पोल दे रहे हादसों को न्योता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

नए खंभे लगाकर भूला बिजली विभाग, सड़क किनारे पड़े टूटे पोल दे रहे हादसों को न्योता

बगड़ में कई स्थानों पर लंबे समय से पड़े हैं क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे, राशि वसूलने में तत्परता लेकिन पुराने पोल हटाने में उदासीनता; लोगों ने उठाए सवाल

बगड़ : कस्बे में सड़क किनारे पड़े टूटे बिजली के खंभे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त खंभों की जगह विद्युत विभाग नए खंभे तो लगा देता है, लेकिन पुराने खंभों को मौके से हटाने की सुध नहीं लेता। विभाग की इस अनदेखी के चलते कस्बे में कई स्थानों पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त खंभे पड़े हैं।

अपेक्स टॉवर के पास, झुंझुनूं-चिड़ावा स्टेट हाईवे चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग और शनि मंदिर रोड सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे टूटे खंभे पड़े हुए हैं। दिन में ये आवाजाही में बाधा बनते हैं, जबकि रात के समय अंधेरे में दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनकी वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अब तक इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की है।

राशि वसूलने में तत्परता, जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वाहनों की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने पर विभाग संबंधित वाहन चालक से नए खंभे की राशि वसूल लेता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विभाग राशि वसूलकर नया खंभा लगा देता है तो पुराने खंभे को हटाने की जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाता? विभागीय संपत्ति का सुरक्षित निस्तारण नहीं होने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

हादसे का इंतजार क्यों, सर्वे करवाकर हटाए जाएं टूटे खंभे

कस्बेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूरे कस्बे का सर्वे करवाकर सड़क किनारे पड़े क्षतिग्रस्त खंभों को तत्काल हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77