[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 230KG संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार:डिग्गी में भरा हुआ था, नाकाबंदी में पकड़ा; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 230KG संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार:डिग्गी में भरा हुआ था, नाकाबंदी में पकड़ा; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त

नीमकाथाना में 230KG संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार:डिग्गी में भरा हुआ था, नाकाबंदी में पकड़ा; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त

नीमकाथाना : नीमकाथाना में 230 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा गया है। पुलिस ने स्विफ्ट कार में पनीर का परिवहन कर रहे तिजारा के बिलासपुर निवासी शाहिद उर्फ लल्लू खान को गिरफ्तार किया है। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लिए। सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया- पुलिस की ओर से क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में पनीर ले जाते हुए संदेह होने पर वाहन को रुकवाकर जांच की गई।

कार की डिग्गी में पनीर भरा हुआ था। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
कार की डिग्गी में पनीर भरा हुआ था। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

कार में करीब 230 किलो पनीर मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर पनीर के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता स्पष्ट हो सकेगी। थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी में करीब 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो पिकअप और दो कार भी जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77