फतेहपुरा में पाइपलाइन से पानी सड़क पर बहा:लीकेज से ढाणियों की सप्लाई और प्रेशर पर असर, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी
फतेहपुरा में पाइपलाइन से पानी सड़क पर बहा:लीकेज से ढाणियों की सप्लाई और प्रेशर पर असर, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी
खेतड़ी : मेंहाडा क्षेत्र के फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे कई ढाणियों में पानी की सप्लाई और प्रेशर पर असर पड़ा है। ग्रामीण अजीत सिंह ने बताया कि फतेहपुरा की बंजारा बस्ती के पास परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज है। इस पाइपलाइन से ढाणियों में पानी की सप्लाई होती है। उनके मुताबिक, लीकेज से लाखों लीटर पानी बह चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। पाइपलाइन ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और रखरखाव करने वाली कंपनी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पाइपलाइन सड़क किनारे लीकेज होने से वहां से आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द पाइपलाइन ठीक नहीं हुई तो वे विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2563702


