[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा:अध्यक्ष ने 10-15 लोगों पर राजकार्य में बाधा का लगाया आरोप, मामला दर्ज, विपक्ष ने आरोपों को नकारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा:अध्यक्ष ने 10-15 लोगों पर राजकार्य में बाधा का लगाया आरोप, मामला दर्ज, विपक्ष ने आरोपों को नकारा

डूंडलोद नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा:अध्यक्ष ने 10-15 लोगों पर राजकार्य में बाधा का लगाया आरोप, मामला दर्ज, विपक्ष ने आरोपों को नकारा

डूंडलोद : डूंडलोद नगर पालिका डूंडलोद की 16 नवंबर को आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक में हुए हंगामे का मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना मुकुंदगढ़ में जगदीश प्रसाद पूनिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पालिका अध्यक्ष सचिन सैनी ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर को नगरपालिका सभागार में उनकी अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की जा रही थी। इस दौरान करीब 11:30 बजे जगदीश प्रसाद पूनिया अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर सभागार में आ गए। आरोप है कि उन्होंने बैठक में बाधा उत्पन्न की तथा राजकार्य में व्यवधान डाला।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जगदीश प्रसाद पूनिया ने उन्हें उठाकर ले जाने की धमकी दी तथा गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। साथ ही महिला पार्षदों के सामने भी अपशब्दों का प्रयोग करने और बदतमीजी करने के आरोप लगाए गए हैं।

पालिका अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना के दौरान उन्हें राजकार्य करने में बाधा पहुंचाई गई। इस संबंध में पुलिस थाना मुकुंदगढ़ में लिखित रिपोर्ट पेश की गई। अब नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक में हुए हंगामे का मामला पुलिस जांच के दायरे में आ गया है।

वहीं, कांग्रेस पार्षद मनफूल पूनिया का कहना है कि डूंडलोद नगर पालिका सभागार में मीटिंग चल रही थी, डूंडलोद के अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं जगदीश प्रसाद पूनिया अपने निजी कार्य से आये थे। गाली-गलौज वाली ऐसी कोई बात नहीं हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77