[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी:24 की रात को फाइनल होगा नाम, 25 नवंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी:24 की रात को फाइनल होगा नाम, 25 नवंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक वोटिंग

सीकर के जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी:24 की रात को फाइनल होगा नाम, 25 नवंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक वोटिंग

सीकर : सीकर में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है। भाजपा बहुमत से काफी पीछे है, लेकिन जिला प्रमुख के पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी की ओर से उम्मीदवार का नाम कल रात तक फाइनल किया जाएगा। जिला प्रमुख के लिए 25 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। आपको बता दें कि सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला कैटेगरी के लिए रिजर्व है। जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए 49 में से 25 वोट चाहिए।

भाजपा पदाधिकारियों से करेंगे रायशुमारी

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि 25 नवंबर को होने वाले जिला प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा से प्रत्याशी उतरेगी। अभी उम्मीदवार के नाम का चयन नहीं हुआ है। 24 नवंबर की शाम तक सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी से नाम तय किया जाएगा। अभी भाजपा के सिंबल पर जीते हुए सभी प्रत्याशी एक साथ हैं।

25 को सुबह जीते हुए कैंडिडेट्स की होगी बैठक

इधर, जिला प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए सभी जीते हुए कैंडिडेट्स की बैठक 25 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में होगी। सुबह 11 बजे तक जिला प्रमुख के लिए नामांकन होंगे। सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों से की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि वोटिंग की स्थिति बनने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जिला परिषद सदस्य वोटिंग करेंगे। वोटिंग खत्म होते ही तुरंत मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों से तय तिथि, समय और स्थान पर मौजूद रहकर निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77