[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डेढ़-लाख का आईफोन पाकर फौजी के चेहरे पर लौटी खुशी:सीकर पुलिस ने लौटाए गुम हुए 20 लाख रुपए के मोबाइल, जेवरात भी मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डेढ़-लाख का आईफोन पाकर फौजी के चेहरे पर लौटी खुशी:सीकर पुलिस ने लौटाए गुम हुए 20 लाख रुपए के मोबाइल, जेवरात भी मिले

डेढ़-लाख का आईफोन पाकर फौजी के चेहरे पर लौटी खुशी:सीकर पुलिस ने लौटाए गुम हुए 20 लाख रुपए के मोबाइल, जेवरात भी मिले

सीकर : सीकर में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह से गुम हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। इनमें एक फौजी का करीब डेढ़ लाख रुपए का iPhone भी शामिल है। फौजी के चेहरे पर फोन मिलते ही खुशी लौटी। इसके अलावा एक महिला का मोबाइल मिलने के साथ उसके जेवरात भी बरामद हुए। मोबाइल और सामान वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। सीकर साइबर थाना DSP विनोद श्योराण ने परिवादियों को मोबाइल वापस लौटाए। इस दौरान कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ भी मौजूद रहे।

मालिकों को लौटाए 75 मोबाइल

DSP विनोद श्योराण ने बताया कि जयपुर रेंज में 12 अक्टूबर से लेकर 23 नवंबर तक गुम हुए मोबाइलों को ढूंढने का विशेष अभियान चला। ऐसे में CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के 75 मोबाइल ढूंढकर आज उनके मालिकों को वापस लौटाए गए है। इनकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है।

तीन महीने में मोबाइल ढूंढा

कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स 22 में पोस्टेड फौजी इमराज ने बताया कि 5 अगस्त को सीकर में बालाजी हॉस्पिटल के पास उनका 1.52 लाख रुपए का आईफोन 17 गुम हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने 3 महीने में मोबाइल ढूंढ दिया।

मोबाइल-जेवर पाकर खुश हुई महिला

महिला कलसुम ने बताया कि आज से करीब 7-8 दिन पहले मार्केट में उनका पर्स गिर गया था। जिसमें करीब 5 ग्राम सोने के जेवरात और मोबाइल फोन था। उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट की। 7 दिन में ही जेवरात और मोबाइल पुलिस ने ढूंढ दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77