सीकर में युवक ने ओला स्कूटी में लगाई आग:कई महीनों से सर्विस नहीं करने पर नाराज था; लोगों ने अपने स्तर पर बुझाई
सीकर में युवक ने ओला स्कूटी में लगाई आग:कई महीनों से सर्विस नहीं करने पर नाराज था; लोगों ने अपने स्तर पर बुझाई
सीकर : सीकर में ओला स्कूटी की सर्विस नहीं होने से नाराज एक युवक ने सोमवार शाम को उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद युवक मौके से चला गया। बताया जा रहा है कि युवक कई महीनों से सर्विस नहीं मिलने के कारण परेशान था। स्कूटी में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाई।
3-4 महीने से सर्विस के लिए दी थी स्कूटी
जानकारी के अनुसार, 3-4 महीने पहले युवक ने अपनी ओला स्कूटी को सर्विस के लिए शोरूम में दिया था। लेकिन जब भी वह वापस लेने के लिए जाता तो उसे कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिलता। आज भी युवक सर्विस सेंटर पर स्कूटी लेने के लिए गया हुआ था। तब भी उसे कोई जवाब नहीं मिला।
ऐसे में उसने तहस में आकर अपनी ओला स्कूटी में शोरूम के बाहर ही आग लगा दी। फिलहाल पुलिस में कोई भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। इससे पहले भी ओला स्कूटी में सर्विस में देरी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2563652
