[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले समान अधिकार और सम्मान, सामाजिक भेदभाव दूर करने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले समान अधिकार और सम्मान, सामाजिक भेदभाव दूर करने पर दिया जोर

चूरू में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर दिवस कार्यक्रम आयोजित, सरकारी योजनाओं से जोड़ने और शिक्षा, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाने पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में समुदाय के लोगों को समान अधिकार, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभाग की ओर से ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी लैंगिक पहचान से परे सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार है। समाज में व्याप्त भेदभाव और भ्रांतियों को दूर कर सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में समुदाय को समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भूंवाल ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कानून का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकना और उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ने, पहचान प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करने तथा कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता बताई।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ दिलाने के प्रयास किए जाने चाहिए। कौशल विकास और स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान समाज के सभी वर्गों से ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, निजी सहायक पंकज कुमार स्वामी, वरिष्ठ सहायक मनीष जाखड़, सुरेश प्रजापत, कनिष्ठ लेखाकार नीतू सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet