चूरू जेल में बंदियों की सेहत की होगी विशेष जांच, गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में मिलेगा उपचार
स्पंदन योजना के तहत 15 नवंबर से विशेष अभियान शुरू, उपचार में देरी रोकने के लिए बनेगा पुलिस जाप्ता रोस्टर, निगरानी के लिए रखा जाएगा अलग रजिस्टर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कारागृह में निरुद्ध बंदियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्पंदन योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जेल के सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों से पीड़ित बंदियों की पहचान की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजकर उपचार करवाया जाएगा। बंदियों के इलाज में किसी प्रकार की देरी नहीं हो, इसके लिए पुलिस जाप्ते की व्यवस्था के साथ उपचार की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार शनिवार को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगियों के उपचार और चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णा सामरिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अहसान गौरी तथा जिला कारागृह अधीक्षक जगदीश पूनिया मौजूद रहे।
15 नवंबर से चल रहा अभियान, सभी बंदियों की होगी स्वास्थ्य जांच
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की स्पंदन योजना का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके तहत 15 नवंबर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान सभी बंदियों की गहन स्वास्थ्य जांच की जा रही है, ताकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित बंदियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इलाज में देरी रोकने के लिए बनेगा पुलिस जाप्ता रोस्टर
बैठक में निर्देश दिए गए कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित बंदियों को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए नियमित पुलिस जाप्ता रोस्टर तैयार किया जाएगा, जिससे बंदियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में अनावश्यक देरी नहीं हो।
इसके साथ ही चिकित्सा उपचार निगरानी रजिस्टर संधारित किया जाएगा। इसमें बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने और उपचार की प्रगति का विवरण दर्ज कर नियमित निगरानी की जाएगी। योजना के तहत बंदियों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध करवाने और चिकित्सा सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर विशेष जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559532
