चूरू जिला कुश्ती संघ के अनुराग शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए नई कार्यकारिणी गठित, विनोद गढ़वाल सचिव और राकेश अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुकृपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें पार्षद एवं वास्तुकार अनुराग शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2030 तक रहेगा। निर्वाचन अधिकारी योगेश तिवाड़ी की अध्यक्षता तथा राजस्थान कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक लालसिंह के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में संघ के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अशोक जोशी, आमीन खान और आरिफ मोहम्मद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद गढ़वाल को सचिव, संजय पूनिया और घमंडी राम को संयुक्त सचिव तथा राकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुनील भाऊवाला को आयोजन सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नृसिंह गौड़, सपना, निकिता शर्मा और ज्योति कस्वां को शामिल किया गया है।

गांव-ढाणियों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि चूरू जिले के गांवों और ढाणियों में कुश्ती की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है इन खिलाड़ियों को उचित अवसर, प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की। उन्होंने कहा कि संघ की नई कार्यकारिणी ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेगी।
शर्मा ने कहा कि जिले में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के साथ युवा पहलवानों को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रयास किया जाएगा कि चूरू के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करें तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559531
