किशोरपुरा में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को बताया बलिदान का महत्व
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम, करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग; प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की उपप्रधानाचार्य विनीता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश खटाणा किशोरपुरा तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह शेखावत रहे। मंच संचालन अध्यापक नवीन कुमार ने किया।
कार्यशाला में करीब 200 विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सैनी एवं उपप्रधानाचार्य विनीता कुमारी ने मुख्य वक्ता के रूप में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि 350 वर्ष पूर्व धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, साहस और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खटाणा किशोरपुरा सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह शेखावत, अध्यापक प्रियंका कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सैनी (डीआरपी झुंझुनूं), रितु कुमारी, सरोज कुमारी, संतोष कुमारी, मोहिनी कुमारी, रमेश कुमार, पंकज कुमार, राजवीर सिंह, महबूब अली और उमेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559797

