[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लुट्टू की नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, निवर्तमान सरपंच ने सौंपा कार्यभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

लुट्टू की नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, निवर्तमान सरपंच ने सौंपा कार्यभार

साफा और माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित सरपंच व वार्ड पंचों का किया अभिनंदन, नीतू कंवर ने कहा- बिना भेदभाव करवाएंगे गांव का विकास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पंचायत समिति अलसीसर की ग्राम पंचायत लुट्टू में नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर धर्मपत्नी गजेंद्र सिंह शेखावत के सम्मान में ग्रामीणों की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच सहित सभी वार्ड पंचों का साफा और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित उपसरपंच महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान सरपंच गीता देवी ने नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ किया। इसके बाद ग्राम पंचायत के कार्यभार एवं चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच नीतू कंवर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोगों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में ग्राम सेवक रामचंद्र महला एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी किरण देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet