सीकर में सुनीता गठाला जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार:चंदा धायल का नाम भी चर्चा में, विधायकों की राय से तय होगा नाम
सीकर में सुनीता गठाला जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार:चंदा धायल का नाम भी चर्चा में, विधायकों की राय से तय होगा नाम
सीकर : सीकर जिला परिषद के 49 वार्ड में से कांग्रेस ने 36 वार्डों में जीत हासिल की है। अब जिला प्रमुख पद का चुनाव मैच औपचारिकता बनकर रह गया है। यहां मुख्य विपक्षी दल भाजपा को केवल 11 सीटें मिली है। चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जिला प्रमुख का नाम फाइनल होने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
आपको बता दें कि सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला कैटेगरी के लिए रिजर्व है। सीकर में कांग्रेस की तरफ से जिला प्रमुख पद के लिए जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला का नाम सबसे आगे है। सुनीता गठाला को कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख के लिए फाइनल माना जा रहा है। एक अन्य नाम वार्ड नं-19 से जीतकर आईं चंदा धायल का भी चल रहा है।
डोटासरा की करीबी हैं गठाला
जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी नेताओं में गिनती होती है। चंदा धायल को दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह और दिग्गज कांग्रेसी नेता नारायण सिंह के कैंप में प्रमुख माना जाता है। सीकर में जिला प्रमुख के पद को लेकर कांग्रेस में आम सहमति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीकर जिले में कांग्रेस के 5 विधायक हैं। लक्ष्मणगढ़ से विधायक व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, फतेहपुर से हाकम अली, सीकर से राजेंद्र पारीक, दांतारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह और नीमकाथाना से सुरेश मोदी की सहमति के बाद ही जिला प्रमुख का नाम फाइनल किया जाएगा।
गठाला को लेकर आपत्ति नहीं
अभी तक की स्थितियों को देखें तो सुनीता गठाला के नाम पर किसी की आपत्ति नजर नहीं आ रही है। लेकिन आने वाले दिनों में जिला प्रमुख के चयन से पहले सभी 5 विधायकों और कांग्रेस के खंडेला से प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, धोद से जगदीश दानोदिया और श्रीमाधोपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे दीपेंद्र सिंह शेखावत की राय भी अहम होगी। इधर, अब जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी उतारने की संभावना काफी कम है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559779

