श्रीमाधोपुर में तुलसी-शालिग्राम विवाह, बाराती बनकर झूमे श्रद्धालु:तोरण रस्म और पाणिग्रहण संस्कार के बाद महाआरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
श्रीमाधोपुर में तुलसी-शालिग्राम विवाह, बाराती बनकर झूमे श्रद्धालु:तोरण रस्म और पाणिग्रहण संस्कार के बाद महाआरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार रात नगर आराध्य श्री गोपीनाथ मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन हुआ। महंत डॉ. मनोहरशरण दास के सानिध्य में मंगलाचार के साथ विवाह की रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। भगवान शालिग्राम को रथ में विराजित कर मंदिर की परिक्रमा कराई गई। श्रद्धालु बाराती बनकर शामिल हुए और संकीर्तन पर झूमते नजर आए। विवाह समारोह में तोरण रस्म और पाणिग्रहण संस्कार भी संपन्न हुआ।
तुलसी विवाह का बताया धार्मिक महत्व
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर महंत ने बताया कि मान्यता है कि योग निद्रा से जागने के बाद भगवान विष्णु सबसे पहले तुलसी जी की आवाज सुनते हैं। इसी कारण कार्तिक महीने में तुलसी पूजन को फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस महीने तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के बराबर फल प्राप्त होता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559721

