[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात:शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास और रोजगारपरक पढ़ाई पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात:शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास और रोजगारपरक पढ़ाई पर हुई चर्चा

बिरला शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात:शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास और रोजगारपरक पढ़ाई पर हुई चर्चा

पिलानी : बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी के उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल और लायजन मैनेजर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार आधारित पढ़ाई, कौशल विकास, रोजगार से जुड़ी शिक्षा और उद्योग-अकादमिक समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

शिक्षा व्यवस्था में नवाचार पर जोर

अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बदलते समय की जरूरतों के अनुसार शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और व्यावहारिक बनाने में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग किया जाना चाहिए।

शिक्षा सुधार में सहयोग की प्रतिबद्धता

संस्थान ने राज्य सरकार के साथ मिलकर शिक्षा सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री ने अजय कुमार अग्रवाल के औद्योगिक और प्रबंधकीय अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति को बेहतर बनाने के लिए अग्रवाल के अनुभव और सुझावों का भी लाभ लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet