रींगस श्याम मंदिर में 20 नवंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा:देवउठनी एकादशी पर मंदिर रोशनी से सजेगा, छप्पन भोग और धार्मिक कार्यक्रम होंगे
रींगस श्याम मंदिर में 20 नवंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा:देवउठनी एकादशी पर मंदिर रोशनी से सजेगा, छप्पन भोग और धार्मिक कार्यक्रम होंगे
रींगस : रींगस के श्यामजी मोहल्ले में स्थित प्राचीन श्याम मंदिर में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में सजावट के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी तैयारियां कर रही है।
कमेटी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और भैंरूजी मोड़ पर बने बाबा श्याम के तोरण द्वार से मंदिर तक बिजली की सजावट की जा रही है। मंदिर और प्रतिमा का भी श्रृंगार होगा।
जन्मोत्सव पर भजन, कीर्तन और हवन होंगे। बाबा श्याम को 56 तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा और केक काटा जाएगा।श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, विश्राम और निशान चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के लोग जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549036
