[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जंगल में लापता हुई महिला 15 घंटे बाद मिली:बालेश्वर की पहाड़ियों में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से ढूंढा, सड़क से 300 मीटर अंदर मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जंगल में लापता हुई महिला 15 घंटे बाद मिली:बालेश्वर की पहाड़ियों में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से ढूंढा, सड़क से 300 मीटर अंदर मिली

जंगल में लापता हुई महिला 15 घंटे बाद मिली:बालेश्वर की पहाड़ियों में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से ढूंढा, सड़क से 300 मीटर अंदर मिली

नीमकाथाना : नीमकाथाना में बकरियां चराने घर से निकली महिला बालेश्वर की पहाड़ियों में लापता हो गई। सदर थाना पुलिस ने 15 घंटे की तलाश के बाद उसे ढूंढ लिया। तलाशी में ड्रोन कैमरे, डॉग स्क्वॉड, करीब 60 पुलिस जवान और ग्रामीण शामिल हुए।

देर रात तक नहीं लौटी तो गुमशुदगी दर्ज कराई

पुलिस ने बताया- महिला के पति ने 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी पत्नी 16 नवंबर को शाम 4 बजे बकरियां चराने बालेश्वर वाली सड़क से बाबला की ओर गई थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।

100 लोगों को अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश में लगाया

एसपी संजीव नैन के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गईं। 18 नवंबर को थानाधिकारी जयसिंह बसेरा के नेतृत्व में सदर, कोतवाली, पाटन और डाबला थाने की पुलिस ने बालेश्वर की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। इसमें ड्रोन कैमरा टीम, डॉग स्क्वॉड और वन विभाग की टीम भी शामिल हुई। करीब 100 लोगों को अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश में लगाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को करीब 15 घंटे की तलाश के बाद ढूंढ लिया गया।

सड़क से 300 मीटर अंदर मिली महिला

सदर थाना सीआई जयसिंह बसेरा ने बताया- महिला सड़क से करीब 300 मीटर अंदर जंगल की ओर सुनसान जगह पर बैठी मिली। वह डरी हुई थी और उसकी तबीयत खराब थी। उसे ब्लड शुगर की समस्या थी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। तबीयत ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet