रीगंस की तारा धायल किसान सभा राष्ट्रीय कमेटी में चयनित:नलगोंडा में हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन; सीकर से 12 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
रीगंस की तारा धायल किसान सभा राष्ट्रीय कमेटी में चयनित:नलगोंडा में हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन; सीकर से 12 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
रींगस : अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को तेलंगाना के नलगोंडा शहर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में रींगस की राज्य संयुक्त सचिव तारा धायल को किसान सभा की राष्ट्रीय कमेटी में चुना गया। सम्मेलन में देश के कई राज्यों से चुने गए 1,070 प्रतिनिधियों में राजस्थान के 44 प्रतिनिधि शामिल हुए। सीकर जिले के 12 प्रतिनिधियों ने कामरेड अमराराम के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

सीकर से पेमाराम, मंगलसिंह मांडोता, हरफूल सिंह, सागर खाचरिया, बेगाराम, केशाराम धायल, तारा धायल, भगवान सहाय जाखड़, कैलाश सामोता, महावीर राड़ और रामचंद्री देवी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में किसान सभा ने पिछले तीन साल के आंदोलनों और अन्य कामों का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान 15 प्रस्ताव पास किए गए।

किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड बीजू कृष्णन ने रिपोर्ट पेश की। इस पर 67 प्रतिनिधियों ने चर्चा में हिस्सा लिया। इसके बाद महासचिव ने अपनी बात रखी। सम्मेलन में अगले तीन साल के लिए किसान सभा की 176 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई। निर्वाचित अध्यक्ष कामरेड अशोक ढवले ने कहा कि देश के किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549032
