झुंझुनूं रोडवेज आगार में 7 बसें ऑफ रोड मिलीं:ड्यूटी से गायब ड्राइवर-कंडक्टर मैनेजर के साथ घूमते मिले, अब होगी कार्रवाई
झुंझुनूं रोडवेज आगार में 7 बसें ऑफ रोड मिलीं:ड्यूटी से गायब ड्राइवर-कंडक्टर मैनेजर के साथ घूमते मिले, अब होगी कार्रवाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं रोडवेज आगार में बसों के संचालन और कर्मचारियों की कार्यशैली में लापरवाही सामने आई है। 17 नवंबर को निरीक्षण के दौरान 7 बसें ऑफ रोड मिलीं, जबकि पांच कर्मचारी कार्यशाला और समयपालक कक्ष से बाहर जाते पाए गए। मामले में मुख्य प्रबंधक ने जयपुर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजकर चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
निरीक्षण में कर्मचारी कार्यशाला से बाहर जाते मिले
मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी ने बताया- 18 नवंबर को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन), जयपुर मुख्यालय को पत्र भेजा है। 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे आगार समिति ने कार्यशाला का निरीक्षण किया था। इस दौरान विजय कुमार पुत्र भोपलसिंह, परिचालक अलवर आगार और जयप्रकाश, ड्राइवर झुंझुनूं आगार कार्यशाला के मुख्य गेट से बाहर निकलते मिले।
इसी तरह ओमप्रकाश गाडू और धर्मपाल जाट, दोनों ड्राइवर झुंझुनूं आगार के समयपालक ड्राइवर कक्ष में संचालन प्रबंधक मोनिका के साथ बाहर निकलते पाए गए। कर्मचारियों और संचालन प्रबंधक की मौजूदगी को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
निरीक्षण में 7 बसें ऑफ रोड मिलीं
निरीक्षण के दौरान कार्यशाला में 7 बसें ऑफ रोड खड़ी मिलीं। इनमें वाहन संख्या 1840, 5260, 9094, 2639, 9097, 4820 और 1462 शामिल हैं। इन बसों के संबंध में संचालन प्रबंधक, यांत्रिक भंडार प्रभारी और संबंधित मैकेनिक से जानकारी ली गई। मुख्य प्रबंधक के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों बात करने पर जवाब मैच नहीं हो रहे थे।
चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश
मुख्य प्रबंधक ने जयपुर मुख्यालय को भेजे पत्र में आगार की संचालन व्यवस्था बाधित करने के मामले में विजय कुमार, जयप्रकाश, ओमप्रकाश गाडू और धर्मपाल जाट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। वहीं, संचालन प्रबंधक मोनिका के खिलाफ कार्रवाई का मामला पहले ही मुख्यालय भेजा जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548988

