[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में झोलाछाप डॉक्टर्स पर होगी कार्रवाई:शासन सचिव ने कहा-बिना डिग्री इलाज करते मिले तो सीएमएचओ जिम्मेदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में झोलाछाप डॉक्टर्स पर होगी कार्रवाई:शासन सचिव ने कहा-बिना डिग्री इलाज करते मिले तो सीएमएचओ जिम्मेदार

झुंझुनूं में झोलाछाप डॉक्टर्स पर होगी कार्रवाई:शासन सचिव ने कहा-बिना डिग्री इलाज करते मिले तो सीएमएचओ जिम्मेदार

झुंझुनूं : बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्ती करेगा। झुंझुनूं में कहीं भी ऐसे डॉक्टर प्रैक्टिस करते मिले तो संबंधित सीएमएचओ की जिम्मेदारी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा – झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को अपने जिले और ब्लॉक में झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को केवल शिकायतों का इंतजार करने के बजाय अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी होगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक एड्स डॉ. सुशील परमार, कार्यवाहक निदेशक आरसीएच डॉ. रोमेल सिंह और अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा प्रशासन डॉ. नरोत्तम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet