चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मारी:पिता-पुत्र समेत तीन घायल, हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मारी:पिता-पुत्र समेत तीन घायल, हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा : चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर खुड़िया बस स्टैंड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन चिड़ावा से मंड्रेला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खुड़िया बस स्टैंड के पास मंड्रेला की ओर से आ रही दो बाइकों को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया।

पिता-पुत्र घायल, एक का घुटना टूटा
हादसे में लाम्बा निवासी कुलदीप (28) और उनके पिता गुलझारी लाल (40) पुत्र हनुमान और पचेरी छोटी निवासी राकेश (34) पुत्र छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में राकेश के पैर का घुटना टूट गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को झुंझुनूं रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2548972
