[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच का चुनाव हारे कैंडिडेट को मिलेंगे 1 करोड़:ग्रामीणों ने पहले राउंड में दिए 10 लाख; प्रत्याशी बोला- ये पैसा विकास पर खर्च करूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बालोतराराजस्थानराज्य

सरपंच का चुनाव हारे कैंडिडेट को मिलेंगे 1 करोड़:ग्रामीणों ने पहले राउंड में दिए 10 लाख; प्रत्याशी बोला- ये पैसा विकास पर खर्च करूंगा

सरपंच का चुनाव हारे कैंडिडेट को मिलेंगे 1 करोड़:ग्रामीणों ने पहले राउंड में दिए 10 लाख; प्रत्याशी बोला- ये पैसा विकास पर खर्च करूंगा

बालोतरा : बालोतरा जिले की भाटाला ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी रामलाल गोदारा के समर्थन में ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। गांव वालों ने मंगलवार शाम रामलाल गोदारा के घर पर बैठक की। इस दौरान मौके पर ही 10 लाख रुपए नकद इकट्ठा किए और करीब 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

इतना ही नहीं, कई ग्रामीणों ने चुनाव प्रचार में लगी गाड़ियों का किराया और डीजल का खर्च लेने से भी इनकार कर दिया। रामलाल ने कहा कि उन्हें अभी 10 लाख रुपए मिले हैं। ये और बाकी का पैसा वो गांव के विकास और एम्बुलेंस के लिए खर्च करेंगे।16 नवंबर को चौथे चरण में हुए पंचायत चुनाव में रामलाल गोदारा 8 वोट से सरपंच चुनाव हार गए थे।

चुनाव में 8 वोट से हारे रामलाल

भाटाला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी देवीलाल चौधरी और रामलाल गोदारा मैदान में थे। पंचायत में कुल 1408 मतदाता थे, जिनमें से 1317 वोट पड़े। इनमें 9 वोट खारिज हो गए। देवीलाल चौधरी को 658 और रामलाल गोदारा को 650 वोट मिले।

नतीजे आने के बाद गांव के लोगों ने रामलाल के घर पर ही बैठक की। इसमें चुनाव के दौरान हुए खर्च को ध्यान में रखते हुए लोगों ने रुपए इकट्ठे करने का फैसला लिया।

बैठक में तुरंत 10 लाख रुपए नकद जमा हो गए। वहीं, लोगों ने कुल 1 करोड़ रुपए तक देने की घोषणा कर दी। रामलाल पेशे से किसान हैं और पहली बार चुनाव लड़ा है। वहीं जीते हुए देवीलाल ने भी पहली बार चुनाव लड़ा था। देवीलाल लाइट ठेकेदार हैं।

मीटिंग में रामलाल को पैसे देने का निर्णय हुआ। कुछ देर में ही ग्रामीणों ने 10 लाख रुपए जमा कर दिए।
मीटिंग में रामलाल को पैसे देने का निर्णय हुआ। कुछ देर में ही ग्रामीणों ने 10 लाख रुपए जमा कर दिए।

विकास और एम्बुलेंस पर खर्च होगी राशि

रामलाल गोदारा ने इसे जनता का प्यार बताते हुए कहा- हार के बावजूद पूरा गांव उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि चुनाव में उनके करीब 1 लाख रुपए ही खर्च हुए थे। इसलिए ग्रामीणों की ओर से जुटाई गई इस पूरी राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों और एक एम्बुलेंस खरीदने में किया जाएगा।

रामलाल को ग्रामीणों ने ही मिलकर खड़ा किया था, लेकिन उनकी हार हुई। इसलिए उन्होंने जो भी खर्च किया है, उसकी जिम्मेदारी ग्रामीणों ने ली है।
रामलाल को ग्रामीणों ने ही मिलकर खड़ा किया था, लेकिन उनकी हार हुई। इसलिए उन्होंने जो भी खर्च किया है, उसकी जिम्मेदारी ग्रामीणों ने ली है।

फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप

इस दौरान रामलाल ने विपक्षी प्रत्याशी पर फर्जी वोटिंग के जरिए चुनाव जीतने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि जब उनके कई समर्थक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे, तो पता चला कि उनके नाम का वोट पहले ही डाला जा चुका था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet