मतगणना के दिन चूरू में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा यातायात डायवर्ट
लोहिया कॉलेज में होगी मतगणना, अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार; वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान तय
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 20 नवंबर को राजकीय लोहिया महाविद्यालय में होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवेश, पार्किंग और यातायात मार्गों का प्लान जारी किया है। इसके तहत सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश की व्यवस्था लोहिया कॉलेज के पश्चिम दिशा में पास वाली गली में स्थित निर्धारित द्वार से रहेगी। वहीं प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
इन स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग
मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग चूरू रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थलों पर रहेगी। वहीं प्रत्याशियों, मतगणना एजेंटों और कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए पुराना बस स्टैंड, गर्ल्स कॉलेज मैदान, केंद्रीय विद्यालय मैदान, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल तथा पुलिया के आसपास खाली स्थान निर्धारित किए गए हैं।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
यातायात डायवर्जन प्लान के अनुसार राजगढ़ और बिसाऊ की तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन लाल घंटाघर से शीला अस्पताल वाली गली होते हुए नई सड़क और नगर पालिका सर्किल की तरफ रहेगा। वहीं रतनगढ़, सरदारशहर, भालेरी और तारानगर की तरफ से आकर राजगढ़, बिसाऊ और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल, अग्रसेन नगर रेलवे फाटक और जयपुर रोड से गुजरेंगे।
धर्मस्तूप पुलिस चौकी से लाल घंटाघर तक आमजन का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक वहां से नहीं चलेंगी। इस दौरान धर्मस्तूप पुलिस चौकी से लाल घंटाघर तक सभी प्रकार का आवागमन अन्य उपलब्ध मार्गों से किया जाएगा। निर्धारित बदलाव के अलावा शहर की शेष यातायात व्यवस्था पहले की तरह यथावत रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548489
