चिड़ावा में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल:सिंघाना रोड के गाडाखेड़ा बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल:सिंघाना रोड के गाडाखेड़ा बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा : चिड़ावा की सिंघाना रोड पर गाडाखेड़ा बस स्टैंड के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया। खेतड़ी निवासी बंटी, चित्तौसा निवासी सोमवीर और नरहड़ निवासी प्रवीण कुमार अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। चालक वीरेंद्र पायल और ईएमटी कपिल तीनों को चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉ. भानुप्रकाश भास्कर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ देर यातायात पर असर पड़ा। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538550


